
नेटमिशन: मनुष्य के मछुआरों के लिए डिजिटल उपकरण में आपका स्वागत है। यह सूक्ष्म शिक्षण पाठ्यक्रम आपको डिजिटल मिशनों के लिए प्रयोजन, संसाधन और विधि से परिचित कराएगा। इस पाठ्यक्रम के अंत तक, आप सुसमाचार प्रचार और शिष्यत्व के अपने व्यक्तिगत सेवकाई में डिजिटल उपकरणों को प्रभावी ढंग से उपयोग करने के ज्ञान और कौशल से लैस हो जाएंगे।
पाठ्यक्रम में क्या क्या शामिल है?
छोटे, आकर्षक पाठ: सीखने को सुलभ और आसान बनाता है।
चिंतन प्रश्न: पाठ के बारे में गहरायी से सोचने और व्यक्तिगत जीवन में लागू करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
व्यावहारिक असाइनमेंट: आपके व्यक्तिगत अध्ययन में आपने जो सीखा है उसे लागू करने के लिए छोटे कार्य और अभ्यास।
यह पाठ्यक्रम किसके लिए बनाया गया है?
मसीह का हर वो अनुयायी जो ज़माने के अनुसार परखी गयी सामग्रियों का उपयोग करके डिजिटल उपकरणों के माध्यम से अपनी दुनिया को प्रभावित करना चाहता है
डिजिटल मिशन महारत को सीखने का परिणाम
1. डिजिटल सुसमाचार प्रचार के ताकत को आज़माना
सुसमाचार फैलाने में डिजिटल उपकरणों की परिवर्तनकारी भूमिका और दुनिया भर में लोगो तक प्रभावी ढंग से पहुँचने की खोज।
2. डिजिटल उपकरणों का समझ और महारत हासिल करना
डिजिटल उपकरणों का समझ और आत्मविश्वास से उपयोग — विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों के साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना जो आपके सेवकाई में क्रांति ला सकते हैं—सामग्री निर्माण से लेकर ऑनलाइन समुदाय निर्माण तक।
3. आवश्यक डिजिटल सेवकाई के कौशल को विकसित करना
आकर्षक सामग्री बनाने, एक प्रभावशाली ऑनलाइन उपस्थिति का दर्ज़ करने और लोगो के साथ व्यक्तिगत रूप से जुड़ने के लिए डिजिटल उपकरणों का उपयोग करने के लिए व्यावहारिक अनुभव का निर्माण।
4. अपनी व्यक्तिगत डिजिटल मिशन रणनीति तैयार करना।
एक प्रभावी डिजिटल सुसमाचार प्रचार योजना के लिए सही उपकरणों और तकनीकों को सम्मिलित करना जो आपके सेवकाई के लक्ष्यों और मूल्यों के साथ मेल रखती हो।
5. अपनी डिजिटल उपस्थिति को मजबूत और विस्तार करना।
अपनी डिजिटल उपस्थिति को मजबूत, विस्तारित और बनाए रखना — डिजिटल प्लेटफार्मों पर एक सिलसिलेवार, आकर्षक और विश्वसनीय उपस्थिति बनाए रखने, अपने सेवकाई की पहुंच और दीर्घकालिक प्रभाव को बढ़ाने के लिए सर्वोत्तम तकनीक में महारत हासिल करना।
इस पाठ्यक्रम के अंत तक, आप अपने सेवकाई में डिजिटल उपकरणों और रणनीतियों का आत्मविश्वास से और प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए सशक्त होंगे, जिससे आपकी चारो तरफ में महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।